नोएडा

​Noida: बीच सड़क पर लग्जरी कार के साथ स्टंटबाजी, वीडियो वायरल होने पर ट्रैफिक पुलिस ने काटा 54500 रुपए का चालान

Noida: नोएडा में लग्जरी गाड़ी से बीच सड़क पर स्टंट करने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख ट्रैफिक पुलिस ने युवक का 54500 रुपये का चालान काटा है।

Image

नोएडा में बीच सड़क पर लग्जरी कार के साथ स्टंटबाजी

Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक लग्जरी गाड़ी के बीच सड़क पर स्टंटबाजी की वीडियो सामने आई है। यहां एक रईसजादे ने गाड़ी को कुछ सेकेंडो पर कई बार घुमाया और उसका एक वीडियो भी बनाई गई। स्टंटबाजी की यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जान जोखिम में डालते हुए लग्जरी स्पोर्ट्स कार से सड़क पर की गई स्टंटबाजी की वीडियो देख नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने एक्शन लिया और 54500 रुपये का चालान लगाया। इस वीडियो के आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि यह घटना नोएडा सेक्टर 137 की है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article