Noida E-Bus Service: अगर आप नोएडा में रह रहे हैं और यहां ट्रांसपोर्ट से परेशान हो चुके हैं, तो घबराइए नहीं..योगी सरकार ने इस समस्या का समाधान करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। दरअसल, अब नोएडा में जल्द ही पीएम ई-बस सेवा की शुरुआत होने जा रही है। नई ई-बसों को चलाने के लिए पूरे नोएडा में जेवर से लेकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक नोएडा प्राधिकरण ने कई रूट फाइनल किए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-90 स्थित नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एनएमआरसी) सिटी बस डिपो से 100 मिडी बसों (9 मीटर) का संचालन होगा। वहीं, फाइनल किए गए रूट में नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना, जेवर एयरपोर्ट तक को सम्मिलित किया गया है। गौरतलब है कि, नोएडा ट्रैफिक सेल (एनटीसी) ने बस संचालन के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) तैयार करने का काम भी शुरू कर दिया है।
नोएडा में चलेंगी ई-बसें। (सांकेतिक फोटो)
सुबह पांच से 11 बजे तक सेवा
एनटीसी ने यूएमटीसी प्रतिनिधियों के साथ नोएडा में ई-बसों के संचालन को लेकर बातचीत की। कहा गया कि, नोएडा में लोगों को सुबह पांच से रात 11 बजे तक बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। बसों के लिए फाइनल किए गए रूट में कासना-सूरजपुर-विजय नगर स्टेशन, ग्रेटर नोएडा डिपो से एक्सप्रेस-वे के रास्ते सेक्टर 37 तक, दनकौर-एलजी गोल-सूरज पुर कोर्ट, दादरी-सूरज पुर-आइओसी गोल चक्कर, नोएडा सेक्टर-22 -सुरजपुर- दादरी, ग्रेनो अच्छर-गलगोटिया-शारदा हास्पिटल-सूरजपुर कोर्ट, सेक्टर-62-नोएडा सिटी सेंटर-सेक्टर-37 सम्मिलित किए हैं।रूट में ये भी नाम शामिल
- जेवर एयरपोर्ट
- गौर सिटी ग्रेटर नोएडा वेस्ट जेवर एयरपोर्ट-परी चौक-सूरज पुर-दादरी मार्ग
- सेक्टर 62-सेक्टर 37-भंगेल-दादरी मार्ग
- सेक्टर 62-जिम्स हास्पिटल
- सेक्टर-37-चार मूर्ति- गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी मार्ग
- बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से ग्रेनो प्राधिकरण
- सेक्टर-22 से कासना
- बॉटेनिकल बस स्टॉप से सेक्टर-62
- बॉटेनिकल गार्डन-एडवंट
- सेक्टर-62 -गौर सिटी एच्छर
- बॉटेनिकल गार्डन- कासना गांव
- गौर सिटी-नोएडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन
- बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन-छपरोली कट
- शशि चौक से ऐश सिटी
- शशि चौक से कैप टाउन
- शशि चौक-एक मूर्ति
- शशि चौक-महागुन मार्ट
- शशि चौक-आम्रपाली सिलिकान
- सेक्टर- 62- गौर सिटी- ग्रेनो प्राधिकरण
- सेक्टर 15-सेक्टर 62
- यमुना प्राधिकरण-दनकौर गोलचक्कर-बॉटेनिकल गार्डन
- सेक्टर 62-जेवर एयरपोर्ट
- सेक्टर-35-जेवर एयरपोर्ट
- सेक्टर 62- 12
- 22-गोलचक्कर माडल चौकी-12
- 22-गोलचक्कर, सेक्टर-35-सूरजपुर-दादरी
- सेक्टर 12,22- ग्रेनो प्राधिकरण-जेवर एयरपोर्ट
- आइओसी-यूनिवर्सिटी-जेवर एयरपोर्ट
- सेक्टर-35-सूरजपुर-जेवर एयरपोर्ट
- सेक्टर-35-परी चौक-कासना-जेवर एयरपोर्ट
