नोएडा

Noida News: अब Jewar Airport के पास घर बनाने का सपना होगा पूरा, यमुना प्र‍ाधिकरण लाने जा रहा ये खास स्‍कीम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 23, 2023, 01:12 PM IST

YEIDA Scheme for Jewar Airport: जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण शुरू होने के साथ ही इसके आसपास के इलाकों में भूखंडों की मांग बढ़ गई हैं। बताया जा रहा है कि इसके लिए नया सेक्टर-5 को विकसित किया जाएगा। वहीं, जमीनों की मांग को देखते हुए यमुना प्राधिकरण अपनी योजनाओं का लगातार विस्तार कर रहा हैं।

Image

Noida News: अब Jewar Airport के पास घर बनाने का सपना होगा पूरा, यमुना प्र‍ाधिकरण लाने जा रहा ये खास स्‍कीम (फोटो साभार - फाइल)

Noida Jewar Aiport: रेजिडेंशियल प्लॉट्स (Residential Plots) की मांग को देखते हुए यमुना प्राधिकरण ने नई योजना लाने पर काम शुरू कर दिया है। हालांकि, इसके लिए नया सेक्टर चिह्नित किया गया है। बताया जा रहा है कि अगले साल जनवरी तक नए विकसित होने वाले सेक्टर में दो हजार रेजिडेंशियल प्लॉट की योजना के अलावा हाउसिंग सोसाइटीज (Housing Society) के लिए भी इस सेक्टर में प्लॉट निकाले जाएंगे। बताया जा रहा है कि यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में आवासीय भूखंडों के लिए एक लाख तीस हजार 899 आवेदन आए थे।

योजनाओं का विस्तार कर रही यमुना प्राधिकरण

दरअसल, जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) का निर्माण शुरू होने के बाद से ही इस इलाके में आसपास के सभी जमीनों की मांग बढ़ गई हैं। लोग जमीन खरीदकर एयरपोर्ट के आसपास घर बनाकर रहना चाहते हैं, साथ ही कुछ लोग व्यावसाय के उद्देश्य से भी जमीन खरीदने की मांग कर रहे हैं। जमीनों की मांग को देखते हुए यमुना प्राधिकरण अपनी योजनाओं का लगातार विस्तार कर रहा हैं, जिसको लेकर कथित तौर पर प्राधिकरण ने एक नया आवासीय सेक्टर विकसित करने की योजना बनाई है।

सेक्टर-5 को आवासीय श्रेणी में रखा जाएगा

हालांकि, मास्टर प्लान 2041 में इस सेक्टर को नियोजित किया गया है। वहीं, यमुना प्राधिकरण सेक्टर-5 को आवासीय श्रेणी में रखेगा। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में आवासीय जमीनों की मांग लगातार बढ़ रही है। बता दें 1 हजार 184 भूखंडों के लिए 1 लाख 30 हजार 899 आवेदन आए थे। बताया जा रहा है कि यमुना प्राधिकरण का सेक्टर-5 जेवर एयरपोर्ट में कार्गो हब की तरफ होगा। वहीं, सीईओ यमुना प्राधिकरण डॉ. अरूणवीर सिंह ने बताया कि अगले साल जनवरी में सेक्टर-5 के लिए योजना निकाली जाएगी। आवासीय समितियों के लिए भी इसी सेक्टर में भूखंड दिए जाएंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article