नोएडा

Noida News: यथार्थ ग्रुप के हॉस्पिटल्स पर इनकम टैक्स की रेड, कई ठिकानों पर छापेमारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 19, 2023, 01:15 PM IST

यूपी के नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की बड़ी रेड पड़ी है। आरोप है कि यथार्थ ग्रुप ने करोड़ों रुपये की टैक्स हेरा फेरी कर बड़ा चूना लगाया है।

Image

यथार्थ ग्रुप का हॉस्पिटल्स

Photo : Twitter

नोएडा: टैक्स की हेरा-फेरी के मामले में शिकायत के बाद गुरुवार को नोएडा के यर्थाथ ग्रुप पर इनकम टैक्स के अधिकारियों ने रेड डाली है। उनको लगातार टैक्स में हेर-फेर और अनएकाउंटेंड ट्रांजेक्शन की शिकायत मिल रही थी।

यर्थाथ ग्रुप का बड़ा ग्रुप

उत्तर प्रदेश के नोएडा में गुरुवार सुबह साढ़े सात बजे यर्थाथ ग्रुप के नोएडा, ग्रेटर नोएडा के अलावा कई अन्य ठिकानों पर एक साथ रेड शुरू की गई। इसमें नोएडा यूनिट की भी मदद ली जा रही है। बता दें कि नोएडा का ये दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल का ग्रुप है। इससे पहले मेट्रो और नियो अस्पताल पर भी इनकम टैक्स की रेड हो चुकी है। नोएडा में सेक्टर-110 के अलावा ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में यर्थाथ अस्पताल है।

इसके अलावा इनके रीजनल ऑफिस और एडमिन से जुड़े लोगों के यहां भी रेड की जा रही है। दस्तावेजों और इनपुट के आधार पर सवाल जवाब किए जा रहे हैं। अस्पताल की इनडोर और आउटडोर ओपीडी में मरीजों को कोई परेशानी नहीं है। बता दें दिल्ली यूनिट की कई टीम इस रेड को कंडक्ट कर रही है। रेड दो से तीन दिन तक भी चल सकती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article