नोएडा में फर्जी ई-मेल के जरिए 5 करोड़ की ठगी, साइबर क्राइम पुलिस ने वापस कराई पूरी रकम

Noida Cyber Crime: नोएडा साइबर क्राइम पुलिस ने 5 करोड़ 7 लाख 95 हजार 782 रुपये की ठगी की राशि शिकायतकर्ता को वापस कराने में सफलता पाई है। आरोपियों ने शिकायतकर्ता की कंपनी से फर्जी ईमेल के जरिए ठगी करके इस राशि को निकाला था।

Noida Cyber Crime: नोएडा में 5 करोड़ से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। जिसमें साइबर अपराधियों ने फर्जी ईमेल भेजकर 5 करोड़ 7 लाख 95 हजार 782 रुपये पीड़ित के बैंक अकाउंट से निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत के बाद साइबर क्राइम पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और ठगी की पूरी राशि को वापस लौटने में सफलता हासिल की।

फर्जी ईमेल भेजकर ट्रांसफर किए पैसे

जानकारी के अनुसार 27 फरवरी, 2025 को शिकायतकर्ता की कंपनी को जर्मनी की कंपनी POLYMER TECHNIK ELBE GMBH GERMANY की ओर से एक फर्जी ईमेल मिला। जिसमें बैंक डिटेल्स को बदलने का अनुरोध किया गया था। पीड़ित ने इस ईमेल को असली समझा और अपने बैंक अकाउंट की जानकारी शेयर कर दी। इसके बाद ठगों ने आईसीआईसीआई बैंक से यूरो 566,078.31 (भारतीय रुपये में लगभग 5 करोड़ 7 लाख 95 हजार 782 रुपये) की राशि एक विदेशी बैंक BANCO BPI SA में ट्रांसफर कर दी।

End of Feed