नोएडा

NCR वाले ध्यान दें! आज आ रहे CM योगी, भूलकर इन रास्तों का न करें इस्तेमाल; जानें ट्रैफिक डायवर्जन प्लान

नोएडा में सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। जिस रूट से सीएम की फ्लीट निकलेगी, उस रास्ते को आम लोगों के लिए बंद रखा जाएगा। लिहाजा, घर से निकलने से पहले पूरा ट्रैफिक प्लान समझ लीजिए।

Image

सीएम योगी का नोएडा दौरा

नोएडा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर पुलिस के आला अधिकारियों ने बैठक कर पूरा रूट प्लान बना लिया है, जो शनिवार सुबह से ही लागू हो जाएगा। इसके अलावा, चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सीएम के आगमन पर नोएडा प्राधिकरण की करीब 900 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। इसमें करीब 15 परियोजनाओं का लोकार्पण संभव है। इनमें मुख्य रूप से गंगाजल परियोजना शामिल है। इस पर 22 करोड़ रुपए का खर्च आया है।

इन परियोजनाओं का होगा निर्माण

इनमें नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर झट्टा और सुल्तानपुर गांव के सामने बनने वाले अंडरपास, जेपी फ्लाईओवर से सेक्टर-136 तक आरसीसी ड्रेन का निर्माण, सेक्टर-62 डी पार्क का सौंदर्यीकरण, सेक्टर-94 में जापानी थीम पर पार्क का निर्माण, सेक्टर-162 और 164 में सबस्टेशन का निर्माण शामिल है।

यातायात विभाग की तरफ से जारी डायवर्जन प्लान के मुताबिक, मुख्यमंत्री हिंडन एयरपोर्ट से नोएडा तक सड़क मार्ग से आते हैं तो जगह-जगह ट्रैफिक रोका जाएगा। डीसीपी यातायात लखन यादव ने बताया कि नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे, सेक्टर-93, 128, 132, 142, 143, 144, 145, 146, एक्सपो मार्ट, शारदा विश्वविद्यालय, एलजी गोलचक्कर, परी चौक, आईएफएस विला गोलचक्कर, पी-3, एच्छर चौक, होंडा सीएल, नटमढैया गोलचक्कर, सेक्टर-36 गोलचक्कर, सुपरटेक नारायणा गोलचक्कर आदि पर जरूरत के हिसाब से वाहनों के रास्तों में बदलाव किया जाएगा।

इसके अलावा मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान करीब 500 पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था संभालेंगे। इनमें 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी गौतमबुद्ध नगर जिले के रहेंगे। यातायात पुलिस ने मुख्यमंत्री के सड़क मार्ग से आने की स्थिति में रूट तैयार कर लिया है। वह चिल्ला बॉर्डर से सीधे नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे, सेक्टर-91 पंचशील बालक इंटर कॉलेज के सामने से अंडरपास होते हुए सेक्टर-132 के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article