नोएडा

Noida Encounter: शातिर चोरों के साथ पुलिस की मुठभेड़, तीन बदमाश गिरफ्तार, बंद घरों को निशाना बनाते थे चोर

Noida Police Encounter: नोएडा पुलिस की शातिर चोरों के साथ मुठभेड़ हुई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए और एक बदमाश को पुलिस ने पीछा करके गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से पुलिस ने 20 लाख की ज्वेलरी, पिस्टल और नकदी बरामद की है।

Image

पुलिस के साथ बदमाशों की मुठभेड़

Noida Police Encounter: नोएडा के थाना फेस 3 क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ लिया है। मुठभेड़ में दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं तीसरे बदमाश से पूछताछ की जा रही है। ये बदमाश बंद घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनके पास से चोरी की गई पिस्टल, 29,000 रुपए नकदी और ज्वेलरी बरामद की है। जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये है।

चेकिंग के दौरान पकड़े गए आरोपी

जानकारी के मुताबिक, थाना फेस 3 पुलिस की टीम गड़ी गोल चक्कर के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान तीन युवक एक यामाहा बाइक पर सवार होकर आते दिखे। जब पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की तो बदमाश पर्थला पुल की ओर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भीफायरिंग की। जिसमें दो बदमाश घायल हो गए। वहीं, एक बदमाश को पुलिस ने भागते हुए गिरफ्तार कर लिया।

2 मार्च को एक घर में की चोरी

पुलिस ने बताया कि घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ की जा रही है। जिसमें पता चला कि गिरफ्तार बदमाश शातिर चोर है जो बंद घरों को अपना निशाना बनाते हैं और चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। इन बदमाशों ने 2 मार्च को थाना क्षेत्र के एक घर में चोरी की थी। जहां से एक लाइसेंसी पिस्टल, ज्वेलरी और नकदी लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान अन्य चोरी की घटनाओं में भी सुराग मिलेगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article