नोएडा में नाले की सफाई के दौरान मिले मानव अंग, पूरे इलाके में मची सनसनी

  • Authored by: मोहित ओमEdited by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Mar 16, 2023, 03:39 PM IST

नोएड के सेक्टर 8 में नाले की सफाई के दौरान मानव अंग मिलने से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। पुलिस ने पूरे इलाके की घेरेबंदी कर जांच शुरू कर दी है।

नोएडा सेक्टर 8 में सड़क किनारे बने नाले में मानव अंग मिलने से सनसनी मच गई। सुबह 10:00 बजे के वक्त सफाई कमर्चारी सफाई कर रहे थे उसी दौरान यहां नाले से कुछ मानव अंग मिले। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे इलाके की घेरेबंदी कर नाले से मानव अंगों को निकालना शुरु किया। करीब 2 घंटे की तालाशी के बाद नोएडा पुलिस को नाले से पैर के 2 पंजे और 2 हाथ ही बरामद हुए हैं, जिनको पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Noida-Police (1)

नोएडा सेक्टर 8 मे सड़क किनारे बने नाले में मिले मानव अंग

हाथों में चूड़ियां और नेल पॉलिश

नाले से मिले हाथों मे चूड़ियां और नेल पॉलिश लगी हुई थी, इसलिए इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि ये मानव अंग किसी महिला के हैं। पुलिस का कहना है कि ये मानव अंग 4-5 दिन पुराने लग रहे हैं।पुलिस नाले के आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज तलाश रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिरकार ये मानव अंग किसने फेंके है।

पुलिस के लिए बड़ी चुनौती

नाले में जल का बहाव नही है इसलिए ज्यादा संभावना इस बात की है कि इसी जगह पर किसी ने इन अंगों को फेंका है। पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है यह कि अब लाश के अन्य हिस्सों को ढूंढना, जिससे ये पहचान कराई जा सके कि आखिरकार ये अंग किसके है। पुलिस सेक्टर 8 के आस पास के थानों मे उन मिसिंग कंप्लेंट को भी जांच रही है जो पिछले दिनों लिखवाई गई है।

End of Feed