यह इमारत अवैध है! कहीं आपकी बिल्डिंग पर भी ये तो नहीं लिखा; प्राधिकरण ने 150 से ज्यादा खतरनाक इमारतों की पहचान की

नोएडा प्राधिकरण इन दिनों अतिक्रमण हटाने के अभियान में सक्रिय है। बीते हफ्ते के दौरान लगभग 150 इमारतों पर 'यह इमारत अवैध है' की चेतावनी अंकित की जा चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

नोएडा प्राधिकरण इन दिनों अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है। बीते एक सप्ताह में 150 से अधिक इमारतों पर ‘यह इमारत अवैध है’ लिखवाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि अभियान जारी रहेगा और अवैध निर्माणों को गिराने की तैयारी भी चल रही है। अनुमान है कि शहर में 1500 से 2000 इमारतें अवैध रूप से बनी हुई हैं।

Noida Authority active campaign to remove encroachment

नोएडा में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कारवाई

भूमाफिया कुछ इमारतों से लिखे गए शब्द मिटवा रहे हैं, लेकिन प्राधिकरण ग्राम स्तर पर अतिक्रमण का डाटा तैयार कर रहा है और खसरा नंबर के अनुसार बुकलेट बनाई जाएगी। बुधवार को सभी वर्क सर्किल प्रबंधकों की बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। आने वाले दिनों में अवैध निर्माणों पर निर्णायक कार्रवाई की जाएगी।

End of Feed