नोएडा

नोएडा पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, चोरी और लूट के मामलों में फरार बदमाश एनकाउंटर में गिरफ्तार

Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने सेक्टर 14 से एक शातिर बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी दिल्ली का रहने वाला है और लूट और चोरी की वारदात को अंजाम देता था। नोएडा और दिल्ली में उस पर आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

Image

नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ में शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार

Noida: नोएडा थाना फेज-1 क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में मोबाइल और चेन लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी काफी समय से वांछित था। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से चोरी की बाइक, अवैध तमंचा, कारतूस और लूट के मोबाइल समेत चोरी का अन्य सामान बरामद किया। इस हादसे में घायल हुए बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।

पुलिस ने किया शातिर बदमाश गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि देर रात गंदे नाले के पास चेकिंग चल रही थी, तभी एक संदिग्ध बाइक सवार को आते हुए देखा गया तो उसके चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देख बाइक सवार बदमाश वहां से भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने उसका पीछा किया और सेक्टर-14 के पास नाले की पटरी पर बदमाश की बाइक फिसलने से गिर गई। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश को गोली लगी और उसे गिरफ्तार किया गया।

चोरी और लूट की वारदात को देता था अंजाम

पुलिस ने बताया कि बदमाश की पहचान सोनू उर्फ सत्ता पुत्र जहांगीर निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि बदमाश के खिलाफ दिल्ली और नोएडा के कई थानों में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी मोबाइल के साथ-साथ दोपहिया वाहन और घरों में चोरी की वारदातों को भी अंजाम देता था।

बदमाश के कब्जे से मिला कारतूस और तमंचा

पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस, दो लूटे गए मोबाइल फोन, और एक चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article