Noida में 5% आबादी प्लाटों का आवंटन, किसानों की हो गई चांदी; इन गांवों में आई खुशी की लहर

नोएडा प्राधिकरण में चार गांवों बसई बहाउद्दीन नगर, चोटपुर, सरफाबाद और याकूबपुर के 23 भूखण्डों के आवंटन पत्र किसानों और उनके उत्तराधिकारियों को वितरित किए गए।

नोएडा: नोएडा विकास प्राधिकरण के मुख्यालय में शुक्रवार को किसानों को पांच प्रतिशत आबादी भूखंडों के आवंटन पत्र दिए गए। इस मौके पर स्थानीय विधायक पंकज सिंह और प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकेश एम. भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के तहत चार गांवों बसई बहाउद्दीन नगर, चोटपुर, सरफाबाद और याकूबपुर के 23 भूखण्डों के आवंटन पत्र किसानों और उनके उत्तराधिकारियों को वितरित किए गए। इन भूखण्डों का कुल क्षेत्रफल लगभग 4,400 वर्ग मीटर है।

Noida Authority allotted population plots

(फाइल फोटो)

2,226 भूखण्डों के आवंटन पत्र पहले ही जारी

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि जनवरी 2017 से दिसंबर 2024 तक कुल 2,226 भूखण्डों के आवंटन पत्र (क्षेत्रफल लगभग 3,09,760 वर्ग मीटर) पहले ही जारी किए जा चुके हैं। नोएडा प्राधिकरण की नीति के अनुसार, अर्जित भूमि के बदले प्रभावित किसानों को पांच प्रतिशत आबादी भूखण्ड दिए जाते हैं। इस नीति के तहत आवंटन पत्रों की प्रक्रिया पूरी गंभीरता और प्राथमिकता के साथ की जाती है।

End of Feed