Noida News: भू माफियाओं के खिलाफ नोएडा अथॉरिटी का बड़ा एक्शन, करोड़ों की जमीन अतिक्रमण मुक्त

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 15, 2024, 09:01 PM IST

नोएडा प्राधिकरण ने भू माफियाओं के खिलाफ एक्शन लिया। प्राधिकरण द्वारा भू माफियाओं के कब्ज से करोड़ों की जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई गई।

Noida News: नोएडा प्राधिकरण ने भू माफिया के कब्जे से 12,000 वर्ग मीटर जमीन मुक्त कराई है। इस जमीन की कीमत करीब 95 करोड़ आंकी गई है। भू माफिया ने जमीन पर बाउंड्री बनवाकर प्लाटिंग शुरू की थी। जमीन प्राधिकरण के मास्टर प्लान के अनुसार नियोजित है। इसमें विकास परियोजना का निर्माण होना है।

Noida Authority

फाइल फोटो।

भू माफियाओं के खिलाफ एक्शन

प्राधिकरण के मुताबिक सोमवार को सेक्टर-79 में अभियान चलाया गया। यहां खसरा नंबर-770 पर बाउंड्री की गई थी और प्लाटिंग की जा रही थी। इसकी सूचना मिलने पर प्राधिकरण ने जमीन को कब्जा मुक्त कराया। प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने लोगों से अपील की है कि बहकावे में नहीं फंसे। जमीन खरीदने से पहले नोएडा प्राधिकरण में चेक करा लें।

End of Feed