Noida News: नोएडा सेक्टर- 98 स्थित स्काईमार्क के सामने क्योस्क बनाने का काम अगले महीने से शुरू हो जाएगा। प्राधिकरण ने यहां छह क्योस्क बनाने के लिए एजेंसी का चयन कर लिया है। इस बाजार को इंदौर के 56 की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसका नाम नोएडा-6 दिया गया है।
क्योस्क में होंगी खाने-पीने की दुकानें
प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि क्योस्क बनाने के लिए केवीसी नामक एजेंसी का चयन किया गया है। टेंडर में पांच एजेंसी आई थीं। परियोजना में स्काईमार्क इमारत के सामने और पुलिस चौकी के पीछे हरियाली के साथ छह क्योस्क बनाए जाएंगे। इन क्योस्क में खाने-पीने की दुकानें होंगी।
इंदौर के 56 मार्केट की तर्ज पर बनेगा
इंदौर के 56 मार्केट की तर्ज पर यह ठिकाना बनाया जाएगा। इंदौर की 56 मार्केट खाने-पीने के ठिकाने के रूप में मशहूर है। इसके साथ ही यहां पर 100 से ज्यादा वाहनों की सरफेस पार्किंग भी बनाई जाएगी।
23 लाख करोड़ की लागत से होगा तैयार
इससे लोगों को यहां पर वाहन खड़े करने में दिक्कत नहीं होगी। परियोजना की निर्माण लागत करीब दो करोड़ 23 लाख रुपये है। क्योस्क बनाने के लिए एजेंसी का चयन हुआ बाजार में खाने-पीने की दुकानें बनाई जाएंगी।
