शहर

उत्तराखंड में जनवरी 2025 से लागू होगी UCC, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनवरी 2025 से उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू हो जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उत्तराखंड आजादी के बाद समान नागरिक संहिता लागू करने वाला राज्य बनेगा-

Image

उत्तराखंड में जनवरी 2025 से लागू होगी UCC

Photo : PTI

UCC in Uttarakhand: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को घोषणा की है कि राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) जनवरी 2025 से लागू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि संहिता के प्रावधानों को लागू करने के लिए कार्मिकों को उचित प्रशिक्षण दिया जाए और साथ ही सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं जुटाई जाएं।

समान नागरिक संहिता लागू करने वाला पहला राज्य

धामी ने कहा, "उत्तराखंड आजादी के बाद समान नागरिक संहिता लागू करने वाला पहला राज्य बनेगा। हमने इस दिशा में कई महीनों से काम किया है।" उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य है कि समान नागरिक संहिता के माध्यम से राज्य में सभी नागरिकों को समान अधिकार और अवसर प्रदान किए जाएं।

जनता की सुविधा का रखा जाएगा पूरा ध्यान

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सुनिश्चित करें कि आम जनता को समान नागरिक संहिता के बारे में पूरी जानकारी हो। इसके लिए अधिक से अधिक सेवाओं को ऑनलाइन रखते हुए आम जनता की सुविधा का ध्यान रखा जाए।

UCC का प्राविधान संविधान के अनुच्छेद 44 में स्पष्ट

हाल ही में सीएम धामी ने एक कार्यक्रम में कहा था कि यूसीसी किसी धर्म विशेष के खिलाफ नहीं है, UCC ना हमारे देश में रहने वाले मुस्लिमों के खिलाफ है ना ही वो ईसाइयों के खिलाफ है। सीएम धामी ने कहा कि UCC का प्राविधान संविधान के अनुच्छेद 44 में स्पष्ट रूप से किया गया है। भारत के संविधान के निर्माण के समय सबके एकमत ना हो पाने के कारण उस समय UCC की व्यवस्था नहीं हो पाई।

सीएम धामी ने कहा उत्तराखंड सैनिक बाहुल्य भूमि है

सीएम धामी ने कहा कि हम जो उत्तराखंड में UCC का विधयेक बना रहे है उसके पीछे जनता का बहुमत है, जो हमें उत्तराखंड की देवतुल्य जनता ने दिया है। सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, उत्तराखंड सैनिक बाहुल्य भूमि है। प्रदेश के हर परिवार से कोई ना कोई सेना में है, अर्धसैनिक बल में है। हर परिवार से कोई ना कोई देश की सेवा कर रहा है।

सीएम धामी ने कहा UCC आधी आबादी का पूरा कानून है

सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में रहने वाले हर किसी के लिए फिर चाहे वो किसी जाति का हो, किसी पंथ का हो, किसी धर्म का हो हम सभी के लिए एक समान कानून लायेंगे। सीएम धामी ने कहा कि UCC आधी आबादी का पूरा कानून है। ये महिला सशक्तीकरण और सुरक्षा का कानून है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article