Noida News: अवैध रूप से चल रहे 14 स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी, उल्लंघन किया तो होगी सख्त कार्रवाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 12, 2023, 09:03 AM IST

Noida 14 School Closed: गौतम बौद्ध नगर जिला प्रशासन ने नोएडा में अवैध रूप से चल रहे 14 स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है। इन आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन कानूनी रूप से कार्रवाई करेगी।

नोए़डा में बिना मान्यता प्राप्त के चल रहे 14 स्कूलों को गौतम बौद्ध नगर जिला प्रशासन ने बंद करने का आदेश का जारी किया है। बताया जा रहा है कि यह 14 स्कूलें 'मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा अधिकार अधिनियम, 2009' का उल्लंघन कर रहे है, जिसके बाद प्रशासन ने बुधवार को इसे बंद करने का आदेश जारी कर दिया।

Noida News: अवैध रूप से चल रहे 14 स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी, उल्लंघन किया तो होगी सख्त कार्रवाई Noida News: अवैध रूप से चल रहे 14 स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी, उल्लंघन किया तो होगी सख्त कार्रवाई

Noida News: अवैध रूप से चल रहे 14 स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी, उल्लंघन किया तो होगी सख्त कार्रवाई

वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) धर्मवीर सिंह ने कहा कि अधिकांश स्कूल, जिनमें 12वीं कक्षा तक के छात्र नामांकित हैं, नोएडा के गांवों में हैं। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार ने हाल ही में स्कूलों का सर्वेक्षण कराया था। इस सर्वेक्षण के जरिए यह पता लगाया जा सकें, कि संस्थान बच्चों के 'मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा अधिकार अधिनियम, 2009' का उल्लंघन तो नहीं कर रहे। हालांकि इसके बाद प्रशासन ने सर्वेक्षण में अवैध पाए जाने वाले इन 14 स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया।

End of Feed