नोएडा

Noida Accident News: कालकाजी से ज्योत लेकर लौट रहे 4 लोगों को बस ने मारी टक्कर, एक युवक की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 14, 2023, 03:40 PM IST

कालकाजी मंदिर से माता की ज्योत लेकर लौट रहे चार लोगों को एक रोडवेज बस ने कुचल दिया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई और अन्य घायल हालत में अस्पताल में भर्ती है। चारों लोग सिंकदराबाद से कालकाजी आए थे, जहां से वापसी के दौरान नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र वे बस की चपेट में आ गए।

Image

चार लोगों को बस ने कुचला (फोटो साभार - सोशल मीडिया)

Noida Accident News: नोएडा के बादलपुर थानाक्षेत्र में बिश्नौली गांव के पास एक रोडवेज बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कालकाजी से ज्योत लेकर सिकंदराबाद के कुछ लोग आज सुबह वापस लौट रहे थे और जब वे बिश्नौली गांव के गेट के पास पहुंचे, एक अज्ञात रोडवेज बस ने चार लोगों को कुचल दिया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चारों घायलों को एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां आकाश नामक एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। आकाश की उम्र 20 साल थी और वो बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद थानाक्षेत्र के जुनेदपुर गांव का रहने वाला था। प्रवक्ता ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा जान पड़ता है कि रोडवेज बस का चालक तेजी और लापरवाही से वाहन चला रहा था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article