यहां बसेगा New Noida, ये कंपनी बसाएगी सपनों का शहर; 80 गांव के किसानों की हो गई चांदी

New Noida: न्यू नोएडा सिटी बसाने की कवायत तेज हो गई है। जिन 80 गावों में नये नोएडा को बसाना है, वहां जमीन अधिग्रहण के लिए टीला कंपनी का चयन किया गया है। पहले फेज में 15 गांवों के किसानों से बात की जाएगी।

New Noida: नोएडा के नए सेक्टर और न्यू नोएडा (डीएनजीआईआर) दोनों के लिए जमीन अधिग्रहण किया जाना है। जमीन अधिग्रहण किसानों की आपसी सहमति के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए प्राधिकरण ने सलाहकार कंपनी टीला को नियुक्त किया है। कंपनी के सलाहकार और प्राधिकरण अधिकारियों के बीच पहली बैठक हुई। जिसमें कंपनी ने अपना पूरा प्लान प्रस्तुत किया। सबसे पहले सेक्टर-161 में जमीन के लिए किसानों से बातचीत की जाएगी। इसके बाद न्यू नोएडा की जमीन के लिए किसानों से वार्ता होगी।

New Noida City Project

न्यू नोएडा जमीन अधिग्रहण

जमीन का अधिग्रहण होगी शुरू

न्यू नोएडा करीब 209 वर्ग किलोमीटर में बसाया जाना है। इसके लिए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस के साथ जहां जीटी रोड अलग होती है, सबसे पहले वहां से लगे गांव की जमीन का अधिग्रहण शुरू किया जाएगा। इस गांव में जोखाबाद, सांवली भी आता है। इन गांवों के प्रधान से बातचीत की गई। यहां आपसी समझौते के आधार पर जमीन किसानों से खरीदी जाएगी। इसके अलावा जोखाबाद और ग्राम सांवली में ही डीएनजीआईआर (न्यू नोएडा) का अस्थाई कार्यालय बनाया जाएगा। समस्या आने पर सलाहकार कंपनी प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ किसानों से बातचीत करेंगे।

End of Feed