Noida News: नोएडा में एक कंपनी के मैनेजर की कार में आग लग गई। हादसे में कार मालिक की जिंदा जलने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, कार पहले अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे कार ऑटोमैटिक लॉक हो गई और मैनेजर कार में ही फंसे रह गए।
नोएडा में एक कंंपनी के मैनेजर की कार में आग लगने से जिंदा जलकर हुई मौत
बता दें कि, बचाव के लिए कार चालक करीब 20 मिनट तक चीखते-चिल्लाते रहे। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। कार को खोला गया तो अंदर मैनेजर का शव पड़ा था। घटना मंगलवार देर रात नोएडा सेक्टर- 93 की बताई जा रही है। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर चालक की पहचान कर ली है। पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
