Noida Teacher Suicide: देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा से सनसनीखेज मामला सामने आया है। नोएडा के सेक्टर 46 स्थित एक सोसाइटी के सातवें फ्लोर से कूदकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला नोएडा के एक नामी स्कूल में फिजिक्स की शिक्षक थीं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना सेक्टर 46 स्थित एक सोसाइटी की है। महिला की पहचान पारुल गुप्ता (46) के रूप में हुई है। वह सोसाइटी में अकेली रह रही थी। महिला का उसके पति से तलाक हो चुका था।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को मंगलवार देर रात 1:30 बजे सूचना मिली की एक महिला ने सेक्टर 46 स्थित एक सोसाइटी की इमारत के सातवें तल से कूदकर जान दे दी है। सूचना मिलते ही थाना सेक्टर 39 पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
