नोएडा

Suicide के लिए हाईराइज बिल्डिंग से लटका युवक, बड़ी मुश्किल से लोगों ने बचाई जान; देखें रेस्क्यू का डरावना वीडियो

Noida News: नोएडा में एक युवक आत्महत्या करने के लिए एक हाईराइज बिल्डिंग से लटक गया। हालांकि, वहां रहने वाले लोगों ने उसे बचा लिया। लेकिन, युवक का वीडीयो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है-

Image

हाईराइज बिल्डिंग से लटका युवक

Photo : Twitter

Noida News: नोएडा से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक हाईराइज बिल्डिंग से युवक लटक गया। युवक बालकनी से आत्महत्या करने की करने के लिए लटका था। लेकिन, वहां रहने वाले रेजिडेंट्स ने जब उसे ऐसा करते हुए देखा तो उसे बचा लिया। अब युवक का बालकनि से लटका हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नोएडा सेक्टर 74 का मामला

मामला पुलिस की नजर में आने के बाद पुलिस वाले मामले की जांच में जुटे हैं। जानकारी के अनुसार मामला नोएडा थाना सेक्टर 113 इलाके के सेक्टर 74 का है, जहां स्तिथ सुपरटेक केपटाउन सोसायटी का में युवक ने बिल्डिंग की बालकनि में आत्महत्या करने के लिए लटक गया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह से युवक वील्डिंग से लटका हुआ है। और सभी लोग उसे देख रहे हैं। यह वीडियो नोएडा के सेक्टर 74 स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसायटी का है। जहां युवक को किसी तरह वहां रहने वाले लोगों ने बचा लिया।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article