Noida Lift: नोएडा में फिर बीच में लटकी लिफ्ट, जिला अस्पताल में आंधे घंटे तक फंसा रहा परिवार

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 18, 2023, 01:36 PM IST

जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. रेनू अग्रवाल ने बताया कि लिफ्ट बंद होने के दस मिनट के अंदर लोगों को बाहर निकाल लिया गया था। किसी को भी कोई नुकसान नहीं हुआ है। लिफ्ट में कोई मरीज नहीं था।

नोएडा में लिफ्ट से हो रहे हादसों में कोई गिरावट नहीं आ रही है। अब प्राइवेट बिल्डर के अलावा सरकारी संस्थानों में भी लोग लिफ्ट में फंसने लगे हैं। ताजा मामला सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल का है। जहां लिफ्ट में दो बच्चे समेत छह लोग 30 मिनट तक फंसे रहे। इससे पहले भी अस्पताल और सीएमओ कार्यालय की लिफ्ट में लोग फंस चुके हैं।

lift accident

नोएडा में लिफ्ट हादसा

रविवार शाम की घटना

जिला अस्पताल में रविवार की शाम करीब पांच बजे मरीज से मिलकर एक पुरुष, दो बच्चे और तीन महिलाएं ग्राउंड फ्लोर पर आ रहे थे। इसी दौरान एकाएक लिफ्ट बंद हो गई। लिफ्ट बंद होने की स्थिति में उन लोगों ने लिफ्ट के अंदर से इमरजेंसी बटन दबाया, आवाज लगाई और जानकारों के पास कॉल भी की। लेकिन कोई नहीं आया।

End of Feed