नोएडा में कुम्भ स्नान : सेक्टर 122 के छठ घाट में भरा जाएगा संगम का जल; पुण्य स्नान करेंगे स्थानीय लोग

प्रयागराज में महाकुम्भ के मौनी अमावस्या स्नान के दिन भगदड़ मचने के बाद यहां जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भारी कमी देखने को मिल रही है। अकेले उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले की ही 40 फीसद तक बुकिंग कैंसिल कर दी गई हैं। इस बीच यहां स्थानीय निवासियों ने नोएडा में ही कुम्भ स्नान की व्यवस्था की है।

प्रयागराज में महाकुम्भ मेले का आयोजन हो रहा है। 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के दिन कुंभ नगरी में मची भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल व लापता हैं। अगर आप भी प्रयागराज जाकर संगम में डुबकी लगाने का प्लान बना रहे थे और अब भगदड़ के बाद अपने फैसले पर फिर से विचार कर रहे हैं इसका एक अन्य उपाय है। आप भी नोएडा में सेक्टर 122 के निवासियों ने जिस तरह की व्यवस्था की है, वैसा ही कुछ कर सकते हैं।

noida 122 Kumbh snan

नोएडा में ही होगी कुम्भ स्नान की व्यवस्था

सेक्टर 122 की RWA सेक्टर के लोगों को यहीं पर संगम के जल से स्नान कराएगी। भगदड़ के बाद सेक्टर के लोगों ने प्रयागराज जाने का निर्णय बदल दिया और RWA ने यहां एक अस्थायी घाट बनाया है। इसी घाट में प्रयागराज के संगम से लाए गए जल को भरा जा रहा है, जिसमें सेक्टर के निवासी पुण्य स्नान कर पाएंगे।

End of Feed