नोएडा

नोएडा में मासूम का अपहरण, पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को किया घायल; सकुशल मिल गई बच्ची

Noida News: नोएडा में एक साल की बच्ची का अपहरण किया गया था। नोएडा पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया-

Image

नोएडा में एक साल की मासूम का अपहरण

Photo : Times Now Digital

Noida News: नोएडा सेक्टर 20 की पुलिस ने एक साल की बच्ची के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बच्ची का अपहरण करने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस घायल आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

एक साल की बच्ची का अपहरण

जानकारी के अनुसार, एक वर्ष की मासूम बच्ची अपने घर के बाहर सड़क किनारे खेल रही थी, तभी आरोपी मौका पाकर उसे उठाकर फरार हो गया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने आरोपी को घेर लिया और मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई।

घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती

घायल आरोपी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस ने मासूम बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया है। फिलहाल, पुलिस घायल आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article