ट्यूशन से लौट रही छात्रा के किडनैप और रेप मामले में आरोपी एक साल बाद गिरफ्तार

Noida Crime News: नोएडा पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने एक साल पुराने किडनैपिंग और रेप मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोप है कि उसने ट्यूशन से लौट रही नाबालिग का अपहरण कर उससे बलात्कार किया था।

Noida Crime News: नोएडा पुलिस को एक आज यानी सोमवार 27 जनवरी को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने 16 वर्षीय छात्रा को किडनैप करने और फिर उसके साथ बलात्कार करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने स्वयं इस संबंध में जानकारी दी।

Rape case

आरोप 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

नोएडा पुलिस ने जानकारी दी कि उन्होंने आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामला एक साल पुराना है। सहायक पुलिस आयुक्त प्रवीण कुमार सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेक्टर 39 क्षेत्र की सलारपुर कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने दो जनवरी 2024 को थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इस रिपोर्ट के अनुसार उनकी 16 साल की बेटी ट्यूशन पढ़ने गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी।

End of Feed