नोएडा

Noida में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, लूट और चोरी का सामान बरामद, अलग-अलग थानों में 24 से अधिक मामले दर्ज

Noida News: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें से एक बदमाश ने पैर में गोली लगी है। पुलिस ने बदमाशों के बाद से चोरी और लूट का माल बरामद किया है।

Image

नोएडा में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

Photo : iStock

Noida News: यूपी के नोएडा में सोमवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने के बाद घायल हो गया है। घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने दोनों बदमाशों के पास से अवैध हथियार और लूट तथा चोरी का माल बरामद किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन दोनों बदमाशों पर अलग-अलग थानों में 24 से अधिक मामले दर्ज हैं।

मुठभेड़ में लूट और चोरी करने वाले बदमाश गिरफ्तार

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 28 जनवरी को थाना सेक्टर 24 पुलिस द्वारा 56 टी पॉइंट के पास चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए, जिन्हें पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। जिसके बाद वे नहीं रुके और भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने संदिग्ध होने पर उनका पीछा किया, जिसमें मोटरसाइकिल सवारों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया। जिसकी पहचान विजय सिंह उर्फ अजूबा उर्फ ढाबा (32), निवासी मयूर विहार फेस वन नई दिल्ली के रूप में हुई।

वहीं दूसरे अभियुक्त को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान शिवम (28), निवासी जिला जापा नेपाल के रूप में हुई। घायल बदमाश विजय को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक इनके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस .315 बोर, नाल में फंसा हुआ तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर और शिवम से एक चाकू बरामद किया गया है। थाना सेक्टर 24 से की गई लूट और चोरी किए गए 31,000 रुपए और एक मंगलसूत्र, एक चैन, तीन अंगूठी, तीन टॉप्स, चार नाक की कील, एक कुंडल, पाजेब 10 जोड़ी, बिछिया 6 जोड़ी, एक कमरबंद और एक सब्बल बरामद हुआ है। इन बदमाशों पर चोरी एवं लूट के दो दर्जन से भी अधिक मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। इन बदमाशों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

(इनपुट - आईएएनएस)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article