Noida में प्रॉपर्टी खरीदने वालों को IT ने भेजा नोटिस, TDS जमा न करने वाले 12 हजार लोग विभाग के निशाने पर

गौतमबुद्ध नगर में जिन लोगों ने 50 लाख से अधिक की प्रॉपर्टी खरीदी है। लेकिन नियम के मुताबिक एक प्रतिशत टीडीएस जमा नहीं किया है। ऐसे 12 हजार लोगों को आयकर विभाग ने नोटिस जारी किया है। इन्हें 31 मार्च से पहले टीडीएस जमा करने को भी कहा गया है।

Noida News: गौतमबुद्ध नगर में प्रॉपर्टी खरीदने के दौरान आयकर विभाग के नियमों का पालन न करने वाले लोगों को विभाग ने रडार पर लिया है। इसके तहत टीडीएस जमा नहीं करने वाले 12 हजार लोगों को आईटी ने नोटिस भेजा है। जिसमें बिल्डरों के अलावा फ्लैट खरीदार भी शामिल हैं। आयकर विभाग ने यह नोटिस उन लोगों को भेजा है, जिन्होंने 50 लाख से ज्यादा की प्रॉपर्टी खरीदी है। विभाग ने इन लोगों को जिला रजिस्ट्रार से मिले डाटा के बाद चिन्हित कर नोटिस भेजा है। नोटिस में आईटी ने 31 मार्च से पहले एक प्रतिशत टीडीएस जमा करने के निर्देश दिए हैं।

Noida

नोएडा

एक फीसदी टीडीएस भरना जरूरी

दरअसल अगर कोई खरीदार 50 लाख रुपये या उससे अधिक की प्रॉपर्टी खरीदता है, तो उसकी जिम्मेदारी है कि विक्रेता को भुगतान करते समय एक प्रतिशत टीडीएस काटे और इसे फॉर्म 26 क्यूबी के जरिए विभाग को जमा करें। इसी तरह अगर खरीदार ने प्रॉपर्टी बेचने वाले को गलत पैन दिया है या पैन आधार से लिंक नहीं है, तो विक्रेता 20% की दर से टीडीएस काटकर जमा करेगा।

End of Feed