नोएडा

मेरठ में गोतस्करों के साथ पुलिस की मुठेभड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली

मेरठ में पुलिस को कुछ लोग के पास गो वध करने की सूचना मिली। जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। वहीं दूसरा बदमाश जंगल में फरार हो गया।

Image

मुठभेड़ के बाद गोतस्कर गिरफ्तार

Meerut Police Encounter: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शनिवार सुबह पुलिस ने एक कथित गो तस्कर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं दूसरा बदमाश फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार हुए आरोपी नदीम के पास से एक देसी पिस्तौल और गो वध करने के कुछ उपकरण बरामद किए गए हैं।

आरोपियों ने पुलिस पर चलाई गोलियां

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ लोहिया नगर थाना क्षेत्र के एक इलाके में हुई। उन्होंने बताया कि यह मुठभेड़ उस समय हुई जब स्थानीय थाना प्रभारी विष्णु कुमार के नेतृत्व में एक टीम को नरहेड़ा गांव में संदिग्ध वाहनों की जांच के लिए तैनात किया गया था। अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग कब्रिस्तान के पास गो वध करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात लोगों को रुकने के लिए कहा लेकिन आरोपियों ने पुलिस पर गोलियां चला दीं, जिसके बाद मुठभेड़ हुई।

जंगल में भागा दूसरा आरोपी

प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ में नदीम उर्फ भूरा (28) के पैर में गोली लगी जबकि आसिफ पास के जंगल में भाग गया। पुलिस के मुताबिक, आसिफ को पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई है। पुलिस ने बताया कि नदीम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके मुताबिक, नदीम कुख्यात गोतस्कर है और उसके खिलाफ मेरठ के लोहियानगर और लिसाड़ी गेट थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article