नोएडा

Noida News: नोएडा के मॉल में युवती से अश्लील हरकत, कंसल्टेंसी फर्म के निदेशक गिरफ्तार

Noida News: नोएडा के गार्डन गैलरिया मॉल में आयोजित पार्टी में शामिल होने पहुंची युवती के साथ अश्लील हरकत की गई। जिसके बाद आरोपी और उसकी कंपनी के निदेशक को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया-

Image

नोएडा के मॉल में युवती से अश्लील हरकत (सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock

Noida News: गौतमबुद्ध नगर में नोएडा के गार्डन गैलरिया मॉल में आयोजित पार्टी में शामिल होने पहुंची युवती के साथ अश्लील हरकत करने के आरोपी और उसकी कंपनी के निदेशक को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित युवती ने सोमवार रात को थाने में मामला दर्ज कराया।

बिल्डिंग कंसल्टेंसी फर्म में काम करती थी महिला

युवती ने पुलिस को बताया कि वह इंदिरापुरम स्थित एक ‘बिल्डिंग कंसल्टेंसी फर्म’ में काम करती है जिसके निदेशक भूपेंद्र कुमार रमैया ने उसके साथ काम करने वाले लोगों को थाना सेक्टर 39 के सेक्टर 38 ए स्थित गार्डन गैलरिया मॉल के एक रेस्तरां में बीते शनिवार को पार्टी दी थी।

कंपनी के निदेशक ने महिला के साथ की अश्लील हरकत

पीड़िता का आरोप है कि जब वह पार्टी में पहुंची तो उसकी कंपनी के निदेशक ने उसके साथ अश्लील हरकत की और उसे गलत तरीके से छूआ। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज करके पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया जा रहा है।

(इनपुट-भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article