मुंबई

Mumbai News: मासूम को फुसलाकर होटल ले गया मैनेजर, संदिग्ध परिस्थिति में मौत; जांच शुरू

गुजरात के एक हीरा फैक्ट्री में काम करने वाले मैनेजर मुंबई के होटल में संदिग्ध परिस्थिति में मृत पाया गया है। आरोप है कि वह एक नाबालिग लड़की को फुसलाकर होटल ले गया था, जहां उसके साथ यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की थी। उस मामले की जांच शुरू हो गई है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Mumbai News: गुजरात के एक हीरा कारखाने के 41 वर्षीय मैनेजर की मुंबई के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक, इस मैनेजर पर उसी कारखाने में काम करने वाली 14 वर्षीय लड़की से यौन उत्पीड़न का आरोप है। इंडियन एक्सप्रेस ने पुलिस हवाले से बताया कि आरोपी मैनेजर पीड़ित लड़की के परिवार की आर्थिक मदद करता था। लड़की की मां, लकवाग्रस्त पिता और बेरोजगार भाई आर्थिक रूप से कमजोर थे। आरोपी ने कथित तौर पर लड़की को आर्थिक मदद बंद करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया और मुंबई ले गया, जहां उसने उसके साथ दुर्व्यवहार किया।

लड़की को साथ ले गया आरोपी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता का परिवार आरोपी पर भरोसा करता था, क्योंकि वह अक्सर उनकी मदद के लिए आता था। बीते 29 अक्टूबर को आरोपी लड़की के परिवार के साथ मुंबई जाने की बात कहकर लड़की को भी साथ ले गया।

फर्जी आधार कार्ड दिखाकर एंट्री

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने होटल में चेक-इन करते समय लड़की को अपनी बेटी बताया और एक फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल किया। शनिवार शाम को, आरोपी ने होटल के कमरे में यौन शक्ति बढ़ाने वाली दवा ली और लड़की के साथ दुर्व्यवहार करने की कोशिश की। इस दौरान वह बेहोश हो गया। लड़की ने होटल के कर्मचारियों को बुलाया और पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने मामला किया दर्ज

आरोपी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लड़की के परिवार के बयान दर्ज किए हैं और आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया, "आरोपी ने वित्तीय मदद बंद करने की धमकी देकर कारखाने में लड़की का यौन शोषण करना शुरू कर दिया था।"

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article