कहासुनी के बाद पत्नी का दबाया गला और बिस्तर में शव छोड़कर पति फरार; तलाश में जुटी नोएडा पुलिस

Noida Crime: नोएडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां पर पत्नी से झगड़े के बाद पति ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को घर में बंद करके फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की है। बता दें कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस।
  • पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
  • बदबू आने पर पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना।

Noida Crime: नोएडा में एक पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को घर में बंद करके फरार हो गया। आस-पड़ोस के लोगों ने घर से बदबू आने के बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, फरार आरोपी पति की तलाश की जा रही है।

Death

नोएडा में हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, नोएडा के सलारपुर गांव में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। उसका शव कमरे के बेड पर छोड़कर फरार हो गया। एक दिन तक शव बेड पर ही पड़ा रहा। बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को खबर की। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला का पति मिस्त्री का काम करता है।

End of Feed