नोएडा

नोएडा में बिल्डिंग की सफाई के दौरान हवा में लटके मजदूर, बाल-बाल बची जान

नोएडा में एक ब्लिडिंग की सफाई के दौरान बाल-बाल हादसा टल गया। शीशे की सफाई करने के दौरान दो मजदूर हवा में लट गए। गनीमत रही कि दोनों मजदूर की जान बच गई।

Image

हवा में लटके मजदूर।

Photo : Times Now Digital

Noida News: नोएडा में एक बिल्डिंग की सफाई के दौरान दो मजदूर हवा में लटक गए। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। यह घटना नोएडा सेक्टर-62 की बताई जा रही है, जहां भूटानी बिल्डर के एक निर्माणाधीन प्रोजेक्ट पर बिल्डिंग के शीशे की सफाई के दौरान ट्राली की एक रस्सी अचानक टूट जाने से दो मजदूरों की जान खतरे में पड़ गई। गनीमत यह रही कि मजदूरों की रस्सी ट्राली से बंधी थी, जिससे वे नीचे गिरने से बच गए।

हवा में लटके मजदूर

बता दें कि इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो मजदूर एक ट्रॉली पर बैठकर बिल्डिंग के शीशे साफ करते दिख रहे हैं। शीशे की सफाई के दौरान ही रस्सी टूट गई। अचानक रस्सी टूटने से दोनों मजदूर हवा में लटक जाते है। जैसा कि वीडियो में दिख रहा है।

बाल-बाल बची जान

गनीमत रही कि मजदूरों की रस्सी ट्राली से बंधी थी, जिससे वे नीचे गिरने से बच गए। जैसे ही ट्राली टेढ़ी हुई, मजदूरों ने मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। इमारत की छत पर मौजूद अन्य मजदूरों ने धीरे-धीरे रस्सियों को खींचकर दोनों फंसे हुए मजदूरों को सुरक्षित ऊपर खींच लिया और इस तरह से दोनों की जान बच गई।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article