नोएडा के डंपिंग ग्राउंड में लगी भीषण आग, बुझाने की कोशिश में जुटीं दमकल की 15 गाड़ियां

Huge Fire in Noida's Dumping Ground: नोएडा के डंपिंग ग्राउंड में भीषण आग लग गई है। आग को बुझाने के लिए मेगा एक्शन जारी है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की करीब 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश में जुट गई हैं। आपको इससे जुड़ी हर जानकारी आप रिपोर्ट में पढ़िए।

Noida: नोएडा के सेक्टर 32 में बने हॉर्टिकल्चर के डंपिंग ग्राउंड में लगी आग से आसपास के लोगों का हाल बेहाल है। धुएं के कारण आसपास की सोसाइटी में रहने वालों की हालत खराब है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की करीब 15 गाड़ियों और 75 कर्मचारी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। यह हॉर्टिकल्चर का वह डंपिंग ग्राउंड है, जहां पर सूखी पत्तियों और कूड़ा फेंका जाता है। इसका एरिया तकरीबन दो किलोमीटर से ज्यादा का है। तेज हवा के चलने के कारण आग पर काबू पाने में फायर कर्मचारि‍यों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Fire

File Photo

फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश में जुटी

गौतमबुद्ध नगर के चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप चौबे ने बताया कि जैसे ही आग लगने की सूचना मिली, मौके पर फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियों को तुरंत रवाना कर दिया गया। आग सूखी पत्तियों के 30 से 40 फुट के ढेर में लगी हुई है और तेज हवा के कारण इस पर काबू पाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

End of Feed