नोएडा

काउंटी ग्रुप के ठिकानों पर IT की रेड, 30 टीमें कर रहीं छापेमारी; वित्तीय हेरफेर का संदेह

काउंटी ग्रुप के अगल-अगल ठिकानों पर इनकम टैक्स की करीब 25 से 30 टीमें छापेमारी कर रही हैं। संदेह है कि कंपनियों के वित्तीय रिकॉर्ड में गड़बड़ी की गई है, जिससे टैक्स चोरी की संभावना जताई जा रही है।

Image

काउंटी ग्रुप के ठिकानों पर रेड (फाइल फोटो)

नोएडा: नोएडा में सबसे महंगे फ्लैट बेचने वाले काउंटी ग्रुप के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड जारी है। सेक्टर 120 में किलो काउंटी सोसायटी और सेक्टर 132 में काउंटी ग्रुप के दफ्तर में इनकम टैक्स ने छापेमारी कर दस्तावेज जुटाए हैं। मीडिया खबरों के मुताबिक, कंपनियों के वित्तीय लेन-देन में गड़बड़ी की सूचना मिलने पर यह रेड डाली गई है. इनकम टैक्स विभाग की नोएडा यूनिट मामले की गहन जांच कर रही है।

वित्तीय रिकॉर्ड में गड़बड़ी

सूत्रों के मुताबिक, कई दिनों तक बिल्डर के यहां सर्च चलने की संभावना है। नोएडा यूनिट इनकम टैक्स की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है। इनकम टैक्स की 25 टीम नोएडा गुरुग्राम गाजियाबाद और अन्य ठिकाने पर छापेमारी कर जानकारियां जुटा रही हैं। संदेह है कि कंपनियों के वित्तीय रिकॉर्ड में गड़बड़ी की गई है, जिससे टैक्स चोरी की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि यह मजह दिखावे के लिए कार्रवाई की जा रही है। आपको बता दें कि काउंटी प्रोजेक्ट के मालिक अमित मोदी हैं। कंपनियों के अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है, और जरूरत पड़ने पर अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की जा सकती है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!