Noida News: यूपी रोडवेज अन्य शहरों के लोग जो नोएडा में रहते हैं, उनके लिए अच्छी खबर है। यूपी रोडवेज ने होली पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए नोएडा डिपो के माध्यम से लंबे रूटों के लिए बसों की संख्या बढ़ाने और स्पेशल बसों के संचालन का फैसला किया है। इसी के साथ लंबे रूटों पर बसों के फेरे को भी बढ़ा दिया जाएगा। जिससे किसी भी यात्री को होली पर अपने घर जाने में किसी तरह की परेशानी और समस्या का सामना नही करना पड़े। बता दें कि, नोएडा के सैकड़ों लोग अक्सर होली में यूपी रोडवेज बस से अपने घर आना-जाना किया करते हैं। जिससे बसों में अतिरिक्त भीड़ हो जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए नोएडा डिपो से होली स्पेशल बसों का संचालन करने का फैसला किया गया है।
नोएडा डिपो की ओर से कानपुर और लखनऊ के लिए चलाई जाएंगी होली स्पेशल बसें
