नोएडा

Noida Flower Show: नोएडा में फ्लावर शो का आगाज, जानिए तीन दिवसीय शो में क्या-क्या है इस बार खास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 25, 2023, 10:15 AM IST

Flower Show At Noida Stadium: नोएडा स्टेडियम के रामलीला मैदान में फ्लावर शो का आयोजन शुरू किया गया है। 26 फरवरी तक इस तीन दिवसीय फ्लावर शो का आयोजन किया जाना है। नोएडा प्राधिकरण की देखरेख में आयोजन हो रहा है। 3500 से अधिक प्रकार के फूलों से मैदान को सजाया गया है। प्लास्टिक मुक्त नोएडा के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।

Image

नोएडा स्टेडियम के रामलीला मैदान में नोएडा प्राधिकरण की ओर से शुरू किया गया तीन दिवसीय फ्लावर शो का आयोजन

Photo : Twitter

Noida News: सेक्टर-21ए नोएडा स्टेडियम में फ्लावर शो शुरू कर दिया गया है। इसका शुभारंभ नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने फीता काट कर किया। इस बार के फ्लावर शो में आने वाले दर्शकों के लिए खास तरीके की तैयारी की गई है। यहां पर जी-20 सम्मेलन की झलक को फूलों की सजावट से दर्शाया गया है। फ्लावर शो में इस बार हवा को शुद्ध करने वाले फूलों के पौधे रखे गए है। इस शो में 3500 से अधिक प्रजातियों के फूलों को सजाया गया है। यहां 70 से अधिक स्टॉल भी लगाए गए हैं। जिसमें पौधों की खरीदारी की जा सकती है।

बता दें कि, फ्लावर शो में आज भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 26 फरवरी को यहां पेंटिंग प्रतियोगिता होगी और स्कूलों के बीच डांस कंपटीशन किया जाएगा। विजेताओं को पुरुस्कार और सर्टिफिकेट दिया जाएगा। फ्लावर शो में मैरी गोल्ड की नई प्रजातियों को हाथी , कंगारू, जिराफ के अलावा कई अन्य जंतुओं को भी फ्लावर से बनाकर सजाया गया है। इस मौके पर शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए फ्लावर शो में आने वाले लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

मैरी गोल्ड की नई प्रजातियों की भी लगी प्रदर्शनी

मिली जानकारी के अनुसार, फ्लावर शो से जुड़े अधिकारियों ने बताया है कि, फ्लावर शो में 3500 से ज्यादा फूलों की प्रजातियों को शामिल किया गया है। मैरी गोल्ड की नई प्रजातियों को डिस्प्ले किया जा रहा है। इसके अलावा प्रदर्शनी में बागवानी संबंधित 30 से अधिक स्टॉल्स लगा दिए गए हैं। बॉटनिकल से संबंधित 70 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। इसके अलावा नर्सरी संचालकों को भी प्रदर्शनी में शामिल किया गया है।

ये है इस बार की प्रदर्शनी में खास

जानकारी के लिए बता दें, बोनसाई, कैक्टस, सजावटी पौधे, फ्लावर पॉटस, हैंगिंग गार्डन, वर्टिकल गार्डन, फूलों की रंगोली फ्लावर शो में आकर्षण का केंद्र हैं। लोग अपनी बालकनी, किचन और कॉरिडोर का इस्तेमाल किस प्रकार से गार्डन के रूप में कर सकते हैं, इसके लिए प्रदर्शनी में किचन गार्डन, वर्टिकल और टैरिस गार्डन के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। वहां उनको डेमो करके दिखाया भी जा रहा है। ये भी बताया जा रहा है कि, कौन - कौन से फूल इस तरह के गार्डन में प्रयोग किए जा सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!