लखनऊ

UP flood: उत्तर प्रदेश में 13 जिले बाढ़ की चपेट में, 385 गांव घुसा पानी, अब तक 13 लोगों की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 20, 2023, 10:53 PM IST

UP Flood Update: उत्तर प्रदेश में 13 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। करीब 385 गांवों में 46830 लोग प्रभावित हुए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में वर्षाजनित हादसों में कुल 13 लोगों की मौत हो गई।

Image

उत्तर प्रदेश के कई जिले बाढ़ की चपेट में (प्रकात्मक तस्वीर-PTI)

UP Flood Update: उत्तर प्रदेश में 13 जिलों के 385 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में वर्षाजनित हादसों में 13 लोगों की मौत हो गई। राज्य के राहत आयुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश के 13 जिलों- आगरा, अलीगढ़, बिजनौर, बदायूं, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, मथुरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शाहजहांपुर और शामली के कुल 385 गांवों में 46830 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में वर्षाजनित हादसों में कुल 13 लोगों की मौत हो गई। ऐसे हादसों में रामपुर में पांच, हरदोई में चार, फर्रुखाबाद, बांदा, मैनपुरी और गाजीपुर में एक-एक व्यक्ति की जान चली गयी।

गंगा नदी कचला ब्रिज (बदायूं) और फतेहगढ़ (फर्रुखाबाद) में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वहीं, यमुना नदी का जलस्तर प्रयाग घाट (मथुरा) में खतरे के निशान को पार कर गया है।

गंगा नदी नरौरा (बुलंदशहर) में, यमुना नदी इटावा में, शारदा नदी पलिया कलां और शारदा नगर (लखीमपुर खीरी) में तथा घाघरा नदी एल्गिन ब्रिज (बाराबंकी) में खतरे के निशान के नजदीक बह रही है।

उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त जी एस नवीन कुमार ने बताया कि इस वक्त सभी नदियों के तटबंध सुरक्षित हैं। उनके मुताबिक बाढ़ से प्रभावित जिलों में एनडीआरएफ की सात, एसडीआरएफ की पांच और पीएसी की आठ टीम समेत कुल 20 टीम तैनात हैं। राज्य में बाढ़ के लिहाज से सभी संवेदनशील जिलों में राहत चौपाल का आयोजन किया जा रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article