नोएडा

नोएडा में आंधी-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई जगहों पर पानी से लबालब सड़कें; बेमौसम बरसात से बढ़ी किसानों की टेंशन

Noida Rain Today: नोएडा में आज सुबह हुई झमाझम बारिश और तेज हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। जिससे लोगों को दफ्तर जाने में काफी समस्या का सामना करना पड़ा। इस बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। फसल की कटाई के समय हो रही इस बारिश के कारण खड़ी फसलों के बर्बाद होने का खतरा है।

Image

नोएडा में हुई झमाझम बारिश

Heavy Rain in Noida: नोएडा समेत पूरे दिल्ली-एनसीआर में आज तड़के सुबह से आंधी के साथ भारी बारिश हुई। जिससे मौसम सुहावना हो गया और गर्मी से बड़ी राहत मिली। लेकिन आंधी-बारिश के चलते लोगों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ। मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में लबालब पानी भर गया। जिस कारण वाहन चालकों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

नोएडा में सुबह से ही बिगड़ा मौसम

नोएडा में आज सुबह से ही आसमान में काले बादलों का डेरा रहा। जिसके बाद तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली की चमक भी देखने को मिली। जिसके चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। सुबह-सुबह भी झमाझम बारिश से सड़कें जलमग्न हो गई। ऐसे में लोगों को ऑफिस जाने में भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

सड़कें जलमग्न होने से यातायात बाधित

हर साल जलभराव से निपटने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद नोएडा प्राधिकरण की व्यवस्थाएं एक बार फिर चरमरा गईं। नोएडा में शुक्रवार सुबह हुई भारी बारिश के कारण सेक्टर 18, 62, 76, 137 और अन्य क्षेत्रों में सड़कों पर भारी जलभराव देखने को मिला। जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित हुई। कई जगहों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। नागरिकों का कहना है कि ड्रेनेज सिस्टम ठीक न होने के कारण हर बारिश के बाद शहर जलमग्न हो जाता है।

बारिश से फसलें बर्बाद होने का खतरा

बारिश के कारण जहां शहर के लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं इस बेमौसम बारिश ने किसानों की टेंशन बड़ा दी है। फसल की कटाई के समय हुई इस बारिश से खड़ी फसलों के बर्बाद होने का खतरा पैदा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक नोएडा NCR और आसपास के इलाकों में असमय बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रह सकता है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article