Noida News: कार से बकरी चुराने आए बदमाश, हथियार के दम पर नौ बकरियों समेत 60 हजार लेकर फरार

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 4, 2024, 04:19 PM IST

नोएडा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बदमाशों ने एक घर में डाका डाला और बंदूक के दम पर नौ बकरी समेत घर में रखे 60 हजार रुपये लेकर फरार हो गए।

Noida News: नोएडा से एक काफी हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नोएडा के थाना ईकोटेक-तीन क्षेत्र में तीन अप्रैल की रात में हथियारबंद बदमाशों ने एक व्यक्ति के घर में घूसकर 60 हजार रुपये नकद और नौ बकरियां लूट लीं। पुलिस ने बताया कि वह मामले की जांच कर रही है।

goat

सांकेतिक फोटो।

कार से चुराने आए बकरी

पुलिस ने बताया कि इस बारे में पीड़ित व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, कुलेसरा पुस्ता के पास रहने वाले सुभाष कुमार पुत्र लखपत के घर पर तीन अप्रैल की रात को हथियारबंद बदमाश पहुंचे और वहां बंधी नौ बकरियों को जबरन कार में भरना शुरू कर दिया।

End of Feed