उंगली पर स्याही दिखाओ और डिस्काउंट पाओ, नोएडा के रेस्टोरेंट में खाने पर मिल रही छूट

नोएडा में मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए रेस्टोरेंट में छूट दी जा रही है। इसका लाभ नोएडा में रहने वाले कोई भी वोटर ले सकता है। उन्हें वोटिंग के बाद उंगली पर स्याही दिखाना होगा।

Noida News: नोएडा में दूसरे चरण में लोकसभा चुनाव होना है और दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। ऐसे में मतदाताओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए नोएडा के रेस्टोरेंट में नया ऑफर लाया गया है। नोएडा में लोग अब अपने उंगली पर स्याही का निशान दिखाकर छूट पा सकते हैं। नेशनल रेस्तरां एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) की नोएडा इकाई ने कहा कि मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए 'डेमोक्रेसी डिस्काउंट' लाया गया है। उन्होंने बताया कि उंगली पर स्याही का निशान दिखाकर ग्राहक अपने बिल पर 20 प्रतिशत की छूट पा सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह ऑफर गौतमबुद्ध नगर में रहने वाले लोगों के लिए लागू होगा।

voting in noida

फाइल फोटो।

कैसे उठा सकते हैं लाभ?

एनआरएआई नोएडा के अध्यक्ष वरुण खेड़ा ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर के करीब 50 प्रतिशत रेस्टोरेंट इस मुहिम में शामिल हो गए हैं, जिसका लक्ष्य जिले में मतदान प्रतिशत को बढ़ाना है। बता दें कि यह ऑफर 26 अप्रैल और 27 अप्रैल को लागू रहेगा। जो भी इस ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं उन्हें अपने साथ पहचान पत्र लाना होगा। साथ ही उंगली पर स्याही का निशान दिखाना होगा। तभी उन्हें ये डिस्काउंट मिलेगा।

End of Feed