नोएडा-गाजियाबाद में 1 नवंबर से इन वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, क्या आपकी गाड़ी भी बैन में शामिल?

1 नवंबर से नोएडा और गाजियाबाद में पुराने वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा। वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए परिवहन विभाग ने CAQM के निर्देशों के बाद यह फैसला लिया है। इसके तहत पुराने वाहनों की निगरानी के लिए ANPR कैमरे पेट्रोल पंपों पर लगाए जाएंगे।

Noida News: नोएडा और गाजियाबाद में वायु प्रदूषण पर काबू पाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया गया है। 1 नवंबर 2025 से 2 लाख 8 हजार वाहनों को पेट्रोल पंप नहीं मिलेगा। इन वाहनों में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों शामिल हैं। इसके लिए पेट्रोल पंप पर ANPR कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे पुराने वाहनों की पहचान करेंगे और उन्हें पेट्रोल-डीजल देने से रोकेंगे।

Noida

नोएडा में पुराने वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन

परिवहन विभाग पुराने वाहनों के मालिक को भेज रहा नोटिस

यह कदम CAQM (Commision of air quality management) के निर्देशों के तहत उठाया जा रहा है। इस फैसले को गौतमबुद्ध नगर परिवहन विभाग ने लागू किया है। पुराने वाहनों की निगरानी के लिए विभाग ने पेट्रोल पंपों पर ANPR (Automatic Number Plate Recognition) कैमरे लगाने की योजना बनाई है। विभाग के इस फैसले से जनपद के करीब 2 लाख 8 हजार वाहन प्रभावित होंगे। जिनके मालिकों को विभाग ने नोटिस भेजना शुरू कर दिया है, ताकि समय रहते वे वैकल्पिक इंतजाम कर सकें।

End of Feed