नोएडा में रिटायर्ड मेजर जनरल हुए डिजिटल अरेस्ट,दो करोड़ रुपये की ठगी; तीन लोग गिरफ्तार

नोएडा में रिटायर्ड मेजर जनरल डिजिटल अरेस्ट का शिकार हो गए। ठगों ने उनसे दो करोड़ रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर जुड़े अन्य आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।

Noida News: गौतम बुद्ध नगर की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने सेवानिवृत्त मेजर जनरल को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर दो करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले मे तीन आरोपियों को जयपुर से गिरफ्तार किया है। बता दें कि ‘डिजिटल अरेस्ट’ में किसी शख्स को ऑनलाइन माध्यम से डराया जाता है कि वह सरकारी एजेंसी के माध्यम से गिरफ्तार हो गया है और उसे जुर्माना देना होगा।

cyber crime

सांकेतिक फोटो।

थाईलैंड में बैठे आरोपियों ने दिया अंजाम

साइबर क्राइम पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने डिजिटल अरेस्ट कर धोखाधड़ी के लिए एक बैंक खाता उपलब्ध कराया था। ठगी की वारदात थाईलैंड में बैठे साइबर अपराधियों के गिरोह ने की थी। पुलिस उपायुक्त (साइबर क्राइम) प्रीति यादव ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जयपुर निवासी कानाराम (30), ललित कुमार (22) और सचिन कुमार (30) के रूप में हुई है।

End of Feed