फरवरी नहीं, इस महीने से शुरू होगी नोएडा एयरपोर्ट से टिकट बुकिंग, जानें कब से उड़ान भरेंगी फ्लाइट्स

Noida Airport: नोएडा एयरपोर्ट से फ्लाइट के लिए टिकट बुकिंग सेवा डीजीसीए से एयरपोड्रम लाइसेंस मिलने के बाद ही शुरू हो पाएगी। मार्च तक एयरोड्रम लाइसेंस मिलने की संभावना जताई जा रही है। जिसके बाद ही अंतर्राष्ट्रीय, घरेलू और कार्गो फ्लाइट के लिए टिकट बुकिंग सेवा शुरू होगी। एयरपोर्ट से अप्रैल हर हाल में उड़ाने शुरू करने की तैयारी चल रही है।

Noida International Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से व्यावसायिक उड़ानों के लिए टिकट बुकिंग सेवा मार्च के बाद ही शुरू हो पाएगी। अभी तक फरवरी के दूसरे सप्ताह से टिकट बुकिंग सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही थी। लेकिन व्यावसायिक उड़ानें शुरू करने के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से एयरोड्रम लाइसेंस अभी तक नहीं मिला है। मार्च तक इसका लाइसेंस मिलने की उम्मीद है। लाइसेंस मिलने के बाद ही अंतर्राष्ट्रीय, घरेलू और कार्गो फ्लाइट के लिए टिकट बुकिंग सेवा शुरू हो सकेगी।

Flight

सांकेतिक फोटो

अप्रैल तक उड़ाने शुरू करने की तैयारी

यमुना प्राधिकरण सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह के अनुसार नोएडा एयरपोर्ट से फ्लाइट के लिए टिकट बुकिंग सेवा को एयरोड्रम लाइसेंस मिलने के बाद शुरू किया जाएगा। मार्च तक लाइसेंस मिलने की संभावना है। जिसके बाद अप्रैल में हर हाल में उड़ाने शुरू करने के लिए युद्धस्तर पर काम जारी है। उन्होंने बताया कि 3 जनवरी को ही एयरोड्रम लाइसेंस के लिए आवेदन किया गया था। लेकिन डीजीसीए ने आपत्ति दर्ज कराते हुए इसके निस्तारण के लिए 17 फरवरी तक समय दिया था। आपत्ति निस्तारण के बाद एयरोड्रम लाइसेंस को जारी कर दिया जाएगा।

End of Feed