Gautambudh Nagar पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 अधिकारियों का हुआ तबादला, कानून व्यवस्था बनाने बेहतर बनाने के लिए उठाया कदम

गौतमबुद्ध नगर जिले में कानून व्यवस्था और बेहतर बनाने की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह पुलिस विभाग में फेरबदल किया है। इस फेरबदल के तहत पांच वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्वों में कुछ बदलाव किए गए हैं।

यूपी में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है। यहां तबादले का सिलसिला अभी भी जारी है। बस अंतर इतना है कि इस बार पूरे यूपी में नहीं केवल गौतमबुद्ध नगर जिले के पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कानून व्यवस्था और प्रशासनिक दक्षता को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। इस फैसले के तहत पांच वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया गया है। यह निर्णय प्रशासनिक आवश्यकताओं के दृष्टिगत लिया गया है, जिससे जिले में बेहतर समन्वय, कानून व्यवस्था तथा सुरक्षा प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके।

Police.

Gautambudh Nagar पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

गौतमबुद्ध नगर में चली तबादला एक्सप्रेस

पुलिस विभाग से जारी आदेश के अनुसार राजीव नारायण मिश्रा, जो वर्तमान में अपर पुलिस आयुक्त (Police Commissioner) के पद पर कार्यरत हैं, अब उन्हें अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) के साथ-साथ रिट सेल का पर्यवेक्षण एवं दायित्व सौंपा गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिकोण से दी गई है। इसी क्रम में रामबदन सिंह, जो अब तक डीसीपी नोएडा के पद पर कार्यरत थे, को अपर पुलिस आयुक्त (यातायात, एफआरआरओ शाखा एवं नारकोटिक्स शाखा) का प्रभार सौंपा गया है। उनसे इन महत्वपूर्ण शाखाओं में समन्वय और निगरानी के माध्यम से सार्वजनिक व्यवस्था और नियंत्रण को और बेहतर बनाने की अपेक्षा है।

End of Feed