नोएडा

Noida Firing: नोएडा में एक नामी यूनिवर्सिटी के बाहर दो गुटों में फायरिंग, एक छात्र गोली लगने से घायल

Noida Firing: नोएडा की एक यूनिवर्सिटी के बाहर दो गुटों के बीच विवाद का मामला सामने आया है, विवाद के दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई।

Image

प्रतीकात्नक फोटो

Noida Firing: नोएडा की एक नामी यूनिवर्सिटी के कैंपस के बाहर दो गुटों में फायरिंग की खबर सामने आई है, विवाद के दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई। इस घटना के बाद नोएडा के थाना 126 की पुलिस मामले की जांच कर रही है, घायल छात्र को निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। नोएडा सेक्टर 126 स्थित यूनिवर्सिटी में दो छात्र गुटों में गोलियां चलीं इस दौरान एक छात्र गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया उसे निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है

पुलिस की टीम यूनिवर्सिटी कैंपस में मौजूद है और मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस को फायरिंग की सूचना मिली, मौके पर पहुंचकर पुलिस की टीम ने जांच की तो पाया कि एक छात्र के पैर में गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पीड़ित पक्ष द्वारा घटना कारित करने वाले के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही घटना में शामिल व्यक्ति को गिरफ्तार कर कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article