नोएडा में लगी भीषण आग, नजरों के सामने 2 PG जलकर राख; मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

Noida: नोएडा सेक्टर 62 के दो पीजी में अचानक आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है-

Noida: नोएडा के दो पीजी में अचानक आग लग गई। घटना नोएडा सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-62 की है, जहां दो पीजी में आग लगी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। घटना स्थल पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने दोनों पीजी के को कराया खाली और सभी वहां से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

noida fire pg

नोएडा के दो पीजी में लगी आग

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

बताया जा रहा है आग इलेक्ट्रिक पैनल में शॉट सर्किट की वजह से लगी। घटना में किसी के हताहत की सूचना अभी तक नहीं है। समय रहते सभी लोगों को सही सलामत बाहर निकाल लिया गया। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

End of Feed