Noida News: आग से धुआं-धुआं हुआ पार्क, कई पेड़ जलकर राख; देखें भयावह Video

यूपी के नोएडा स्थित एक पार्क में आग लगने से कई पेड़ जलकर राख हो गए। आग लगने का कारण क्या है अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

नोएडा: थाना सेक्टर 49 इलाके के सेक्टर 50 स्थित पार्क में गुरुवार की शाम भीषण आ लग गई। आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि लोग वहां से दूर निकल गए। आग की चपेट में आने से कई पेड़ जलकर राख हो गए। हालांकि, स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर विभाग की टीम को सूचना देकर बुलाया। काफी मशक्कत के बाद फायर विभाग की टीम ने आग पर पाया काबू पाया है। आग किन कारणों से लगी है, अभी इसकी पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।

Noida Park Fire Accident

नोएडा स्थित एक पार्क में लगी आग

तेज लपटों ने किया परेशान

घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें पार्क आग की चपेट में है। तेज लपटों ने अगल-बगल के घरों को तपा दिया। पार्क के अंदर कई प्रकार के पेड़-पौधे थे, जो जलकर पूरी तरह से राख हो गए। हालांकि, फायर ब्रिगेड की टीमों ने तुरंत उसे बुझाकर राहत दी। पार्क के अंदर सिर्फ राख ही राख दिख रही है।

End of Feed