Noida Fire: नोएडा सेक्टर 18 की एक शॉप में लगी आग, पूरे इलाके में मचा हड़कंप

Noida Fire: नोएडा सेक्टर 18 में स्थित एक शॉप में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

Noida Fire: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 18 में स्थित एक शॉप में भीषण आग लगी गई है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि आग कृष्ण अपरा प्लाजा के ग्राउंड फ्लोर पर लगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। इस भयावह घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिनमें लोग खिड़कियों से निकलकर रस्सियों के सहारे नीचे उतरते हुए दिखाई दिए।

नोएडा के शोरूम में लगी आग

बताया जा रहा है कि यह आग ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एक शोरूम से शुरू हुई और तेजी से पूरी बिल्डिंग में फैल गई। आग से घबराकर कई लोग छत की ओर भागे, जबकि कुछ लोगों ने जान बचाने के लिए खिड़कियों से नीचे उतरने की कोशिश की। आग की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दमकलकर्मी पूरी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाने की कोशिश करने में जुट गए। हालांकि, आग लगने के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

End of Feed