Greater Noida के Galaxy Plaza में आगः जान बचाने को तीसरे माले से कूदा युवक, देखिए फिर क्या हुआ

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 13, 2023, 04:20 PM IST

Galaxy Plaza Fire: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गैलेक्सी प्लाजा शॉपिंग कांप्लेक्स में भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट की आशंका बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि अभी पुख्त तौर पर कुछ कहना संभव नहीं है।

Galaxy Plaza Fire: देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश (यूपी) के ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ सिटी-1 के गैलेक्सी प्लाजा में में गुरुवार (13 जुलाई, 2023) को अचानक आग लग गई। हादसे के दौरान कुछ लोग अपनी अपनी जान बचाते हुए पीछे की खिड़की से लटक गए भागने की कोशिश करने लगे। हैरत की बात है कि इस बीच एक शख्स ऊंचाई से नीचे कूद गया, जिसके बाद लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए जमीन पर गद्दे बिछा दिए थे। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी।

घटना के वक्त अफरा-तफरी मच गई थी। आग वहां किस वजह से लगी? यह तो फिलहाल साफ न हो सका, मगर शुरुआती तौर पर आशंका जताई गई कि यह हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ।

End of Feed