नोएडा

Greater Noida के Galaxy Plaza में आगः जान बचाने को तीसरे माले से कूदा युवक, देखिए फिर क्या हुआ

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 13, 2023, 04:20 PM IST

Galaxy Plaza Fire: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गैलेक्सी प्लाजा शॉपिंग कांप्लेक्स में भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट की आशंका बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि अभी पुख्त तौर पर कुछ कहना संभव नहीं है।

Galaxy Plaza Fire: देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश (यूपी) के ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ सिटी-1 के गैलेक्सी प्लाजा में में गुरुवार (13 जुलाई, 2023) को अचानक आग लग गई। हादसे के दौरान कुछ लोग अपनी अपनी जान बचाते हुए पीछे की खिड़की से लटक गए भागने की कोशिश करने लगे। हैरत की बात है कि इस बीच एक शख्स ऊंचाई से नीचे कूद गया, जिसके बाद लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए जमीन पर गद्दे बिछा दिए थे। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी।

घटना के वक्त अफरा-तफरी मच गई थी। आग वहां किस वजह से लगी? यह तो फिलहाल साफ न हो सका, मगर शुरुआती तौर पर आशंका जताई गई कि यह हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ।

लोगों का कहना है कि अमूमन 100 से 200 लोग रहते हैं। शुरुआती जांच की मानें तो सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त नहीं थे। आग की वजह से तेजी से धुआं भी भरने लगा और तीसरी मंजिल पर जो लोग थे उन्हें घुटन महसूस होने लगी थी। इसी बीच कुछ लोग जान बचाने के लिए "कूद जा-कूद जा" चिल्लाने लगे, जिसके बाद दो युवक खिड़की से लटकते हुए कूद गए।

वैसे, आग की इस इलाके में यह कोई पहली घटना नहीं है। चंद महीनों पहले गौर सिटी-2 के 14वें एवेन्यू में भीषण आग लगी थी और वजह के तौर पर मंदिर में जलते दीपक को बताया गया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article