नोएडा

बलात्कारी-हत्यारे बेटे को बचाने के लिए पिता ने निकाली ऐसी तरकीब...फिर पुलिस ने भी लगाया दिमाग

यूपी के नोएडा में नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या के आरोप में गिरफ्तार युवक को बचाने के लिए उसके पिता ने अनोखी तरकीब अपनाई। उसने प्रधानाचार्य के साथ मिलकर उसका फर्जी ‘स्थानांतरण प्रमाणपत्र’ (टीसी) बनवाकर आरोपी को नाबालिक दर्शा दिया।

Image

बलात्कारी-हत्यारे बेटे को बचाने के लिए पिता ने निकाली ऐसी तरकीब...फिर पुलिस ने भी लगाया दिमाग

नोएडा: किशोरी से बलात्कार और उसकी हत्या के आरोप में गिरफ्तार युवक को बचाने के लिए उसके पिता ने एक स्कूल के प्रधानाचार्य के साथ मिलीभगत कर कथित तौर पर उसका फर्जी ‘स्थानांतरण प्रमाणपत्र’ (टीसी) बनवाकर उसे नाबालिग दर्शा दिया। पुलिस ने कहा कि जांच में फर्जीवाड़ा का खुलासा होने पर आरोपी के पिता को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि प्रधानाचार्य फरार है। पुलिस प्रधानाचार्य की तलाश में जुटी है। पीड़ित पक्ष के द्वारा किशोर बोर्ड न्यायालय को सही तथ्यों से अवगत कराया गया है। इसके बाद थाना फेस-2 में आरोपी के पिता और प्रधानाचार्य के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

कानपुर देहात से बनवाई फर्जी मार्कशीट

थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वर्ष 2016 में थाना ईकोटेक- तीन क्षेत्र में एक किशोरी से बलात्कार और उसकी हत्या के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि युवक के पिता मोहनलाल ने कानपुर देहात क्षेत्र में स्थित एक स्कूल के प्रधानाचार्य नाथूराम से साठगांठ करके उसकी फर्जी टीसी बनवा ली जिसमें उसकी उम्र कम दिखाई गई थी, तथा यह बताया गया की घटना के समय वह नाबालिग था। इस बात को ध्यान में रखते हुए अदालत ने उसे बाल सुधार गृह फेस-2 में भेज दिया था।

उन्होंने बताया कि इस मामले में किशोरी के परिजनों ने किशोर न्यायालय बोर्ड के समक्ष सही दस्तावेज प्रस्तुत किया। इसके बाद जांच में पाया गया कि आरोपी के पिता ने उसे नाबालिग घोषित कराने के लिए फर्जी दस्तावेज पेश किया था। इस मामले में बाल कल्याण समिति (सीडब्लूसी) की शिकायत पर थाना फे-2 में नौ अक्टूबर,2023 को मुकदमा दर्ज हुआ था। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सोमवार को थाना फेस-2 पुलिस ने मोहनलाल को गिरफ्तार कर लिया जबकि प्रधानाचार्य नाथूराम फरार है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article